3 खिलाड़ी जो IPL 2023 के बाद इंडियन टीम में कर सकते हैं डेब्यू, एक की उम्र सिर्फ 19 साल

इंडियन प्रीमियल लीग में दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। यही वजह है यहां प्रदर्शन करके कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी इंटरनेशनल टीम की कैप हासिल की है। इस साल भी ऐसे कई युवा खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। यही वजह है आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के नाम जो इस सीजन के बाद अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।

तिलक वर्मा (Tilak Varma)

20 वर्षीय तिलक वर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपनी शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर सभी का दिल जीता है। आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने तिलक की काबिलियत को देखते हुए उन पर 1.70 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने भी अपनी टीम को निराश नहीं किया। तिलक वर्मा ने साल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए 14 मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 36.09 और 131.02 की स्ट्राइक रेट से कुल 397 रन बनाए।

वहीं इस साल तिलक वर्मा अब तक महज 6 मैचों में 43.40 और 156.12 की स्ट्राइक रेट से 217 रन ठोक चुके हैं। तिलक वर्मा का यह प्रदर्शन उनकी एंट्री जल्द ही भारतीय टीम में करा सकता है।

जितेश शर्मा (Jitesh Sharma)

पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जितेश शर्मा भी आईपीएल के बाद भारतीय टीम में डेब्यू कर सकते हैं। 29 वर्षीय जितेश ने बीते समय में सभी को खूब प्रभावित किया है। आईपीएल 2023 ऑक्शन में जितेश को पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था।

यह खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हुए बड़े-बड़े छक्के लगाने की काबिलियत रखता है। साल 2022 में जितेश ने 12 मैचों में 163.64 की स्ट्राइक रेट से कुल 234 रन बनाए थे। वहीं इस साल वह पंजाब किंग्स के लिए 7 मैचों में 149.48 की स्ट्राइक रेट से कुल 145 रन ठोक चुके हैं।

सुयश शर्मा (Suyash Sharma)

कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर सुयश शर्मा भी हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं। 19 वर्षीय सुयश को केकेआर ने आईपीएल ऑक्शन में महज 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन इस अनकैप्ड प्लेयर के लिए नाइट राइडर्स इससे भी ज्यादा पैसे खर्च करने को तैयार थे। सुयश ने आईपीएल 2023 में अब तक 8.25 की इकोनॉमी के साथ पांच मैचों में 7 विकेट झटके हैं। अगर सुयश इस सीजन अपनी फिरकी का जादू सेलेक्टर्स को दिखा पाते हैं तो ऐसे में इसमें कोई शक नहीं कि सुयश को इंडियन डेब्यू का मौका मिल सकता है।

RCB और MI के लिए आई अच्छी खबर, बिना मैच खेले IPL 2023 से बाहर हो सकती है ये टीम

IPL 2023 में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। क्योंकि एक टीम ऐसी है जो बिना मैच खेले प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है।

Dream 11 Tricks : 2 करोड़ रुपए जीतने वाला टीम, ऐसे बनाओ खुफिया राज को समझों

Dream 11 Me Best Team Kaise Banaye यदि आप भी dream11 में रोजाना पैसा लगाते हैं और फर्स्ट रैंक नहीं आ पा रहे हैं तो हमारी इस आर्टिकल में बताई गई है कि आप Dream 11 Me 1st Rank Kaise Laye

IPL 2023 Points Table

IPL 2023 Points Table: मुंबई की हार के बाद पॉइंट्स टेबल में आया बड़ा उलटफेर, जानिए टीमों की क्या है स्थिति

IPL 2023 Points Table: मुंबई के खिलाफ 5 रनों की करीबी जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अब 15 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.

WATCH: मैच जीतकर फूले नहीं समाए रोहित, मैदान से ही कर दिया पत्नी रितिका को वीडियो कॉल

आईपीएल 2023 में मुंबई की टीम ने अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर ये जीत हासिल की है।

5 छक्के जड़ने वाले रिंकू सिंह कौन? पिता संग सिलेंडर ढोए, झाड़ू-पोंछे की नौबत भी आई, IPL में छाए

रिंकू ने सिलेंडर ढोए थे, झाड़ू-पोंछे की नौबत भी आई
रिंकू को अपने परिवार का पूरा सपोर्ट मिला, लेकिन परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था.

विजय शंकर ने लगाई लॉर्ड शार्दुल की क्लास, 3 गेंदों पर ठोके 3 छक्के; देखें VIDEO

विजय शंकर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी अंदाज में 24 गेंद पर 63 रनों की पारी खेली। 20वें ओवर में शंकर ने शार्दुल को लगातार 3 छक्के मारे।

Pushpa 2 Teaser: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को लेकर हुई घोषणा, वीडियो जारी कर मेकर्स ने किया ये बड़ा खुलासा

Allu Arjun Pushpa 2 Teaser अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) को लेकर फिल्म मेकर्स ने नया वीडियो शेयर किया है।

1 thought on “3 खिलाड़ी जो IPL 2023 के बाद इंडियन टीम में कर सकते हैं डेब्यू, एक की उम्र सिर्फ 19 साल”

Leave a Comment